मुरादाबाद, अगस्त 7 -- ओशो फ्रैंग्रन्स का एक दिवसीय शिविर कल रविवार को प्रेम चुनरिया बुधबाजार में लगेगा। यह जानकारी देते हुए आयोजक समिति के सुखवीर सिंह ने बताया यह शिविर रजनीश ध्यान मंदिर सोनीपत के तत्वावधान में 9 अगस्त को सुबह 7 से सायं 4.30 बजे तक लगेगा। इसका संचालन ओशो फ्रैंग्रन्स आश्रम के स्वामी प्रेम अद्वैत करेंगे। शिविर में विभिन्न ध्यान विधियों का अभ्यास कराया जाएगा। इसमें 14 वर्ष से अधिक के ही लोगों को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...