नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी का नया गठबंधन दलित-मुस्लिम बाहुल्य 46 सीटों का चुनावी समीकरण बिगाड़ सकता है। पश्चिम की कई सीटें गठबंधन के प्रभाव वाली मानी जा सकती हैं। इन सीटों पर अगर गठबंधन का असर हुआ तो सपा, कांग्रेस व बसपा के समीकरण बिगड़ना तय है। वर्ष 2022 के चुनाव नतीजों पर गौर करें तो सूबे की 51 सीटों पर हार-जीत का अंतर 5000 वोटों से भी कम रहा। कई सीटों पर हार-जीत 261 से 500 वोटों के बीच रही। इन सीटों के परिणाम भाजपा और सपा गठबंधन के पक्ष में आए थे। भाजपा और उसके सहयोगी दल 29 सीटों पर और सपा-कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 10 सीटें ऐसी थी, जहां जीत का अंतर एक हजार से भी कम था। उदाहरण के लिए धामपुर सीट पर सपा 307 वोटों के अंतर...