लखनऊ, अगस्त 19 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर एक्स पर तंज क्या कसा, भाजपा के सहयोगी उन्हें चौतरफा घेरने में जुट गए हैं। पहले केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति और योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने हमला बोला। अब कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर ने निशाना साधा है। राजभर ने अखिलेश से इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर सवाल पूछ लिया और यहां तक कहा कि ओवैसी को कैसे हैंडल करेंगे। राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अखिलेश यादव को घेरते हुए सलाह दी कि दूसरों के गठबंधन की फिक्र करने के बजाय अपनी पार्टी, परिवार और आंतरिक राजनीतिक चुनौतियों पर ध्यान दें। अखिलेश पर हमला बोलते हुए ओपी राजभर ने अपनी चिर-परिचित अंदाज में पोस्ट लिखी है। यह भी पढ़ें- जयंत 73, राजभर 39 सीट; बीजेपी के सहयो...