ओवैसी के अब्दुल की काट बनेंगे आजम खां? यूपी चुुनाव से पहले सपा को मिला बूस्टर डोज
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- विपिन कुमार शर्मा रामपुर। समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां के महीनों बाद जेल से बाहर आने से पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों में नया मोड़ ला दिया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार मुस्लिम समाज को अब्दुल के नाम से संबोधित करते हुए उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। आजम खां का मुद्दा उठाकर सपा और अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेर रहे हैं। अब आजम खां के जेल से बाहर आने से विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा को बूस्टर डोज मिल गया है। आजम ने भी रामपुर पहुंचते ही जिस तरह का तेवर दिखाया है, उससे साफ है कि वह चुपचाप घर में नहीं बैठने वाले हैं। वह कुछ बहुत बड़ा सोच चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम और दलित मतदाताओं को साधने की ओवैसी ने आसपा प्रमुख सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ सियासी कोशिशें तेज की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.