अमरोहा, मई 30 -- अमरोहा। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को मोडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों से पटाखे छोड़ने, बिना एचएसआरपी लगे वाहनों, बाइक पर तीन सवारी बैठान, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने और वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ जिलेभर में अभियान चलाया। वाहनों को रोककर चेकिंग की गई। अभियान के दौरान शहर के चौराहों व तिराहों से अतिक्रमण भी हटवाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने में पुलिस ने कुल 435 वाहनों के एमवी एक्ट में चालान किए। इसमें मोडिफाइड साइलेंसर लगी एक बाइक को सीज भी किया। इसके अलावा स्पीड लेजर गन से नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड से दौड़ते 200 वाहनों के चालान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...