अमरोहा, मई 5 -- जिले में सड़क हादसों की रोकथाम एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के नजरिए से यातायात पुलिस ने सोमवार को भी बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें हाईवे पर ओवर स्पीड में मिले 120 वाहनों का चालान काटा गया। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार की अगुवाई में सोमवार को दिन निकलते ही सड़क पर उतरी पुलिस टीमों ने जिले में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ा प्रहार करते हुए पटाखों जैसी तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, मानक के विरुद्ध नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, तीन सवारी, बिना हेल्मेट तथा वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 315 चालान किए गए। इस...