ओवर स्पीड बनी दो दोस्तों की मौत की वजह
बांदा, जून 17 -- बबेरू। मरका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार व यातायात नियमों का उल्लंघन मौत कारण बन गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दोनों दोस्त बाजार से सब्जी लेकर वापस लौटते समय करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार में चल रही बाइक सामने आए वाहन की रोशनी आंखों में लगने से विद्युत पोल से टकराकर खंती में पलट गई। जिसमें बाइक सवार दोनों दोस्त सिर, सीने व पैरों में गंभीर चोट आने से घायल हो गए। एक को बबेरू सीएचसी में तो दूसरे की रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मरका थाना के पिंडारन गांव निवासी 30 वर्षीय अमरेश वर्मा अपने पड़ोसी दोस्त 23 वर्षीय इम्तियाज शाह के साथ मंगलवार रात करीब नौ बजे ग्राम टोलाकाजी बाजार से सब्जी लेकर बाइक से अपने गांव जा रहा था। हादसे के समय इम्तियाज की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.