मऊ, मार्च 17 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले माह में दुर्घटनाओं की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है, उन्होंने समस्त थानाध्यक्ष को आवश्यक कदम उठाते हुए इसमें कमी लाने साथ ही ओवर स्पीडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने थाने से प्राप्त सुझाओं को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुड्स सेमेरिटन योजना के तहत गोल्डन समय के अंदर किसी भी व्यक्ति द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने पर निर्धारित धनराशि से पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। हिट एंड रन मामले की समीक्षा के दौरान मृतकों को निर्धारित सहयोग राशि देने के निर्देश दिए। जिलाध...