पलामू, अप्रैल 30 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बैठक में यातायात नियमों के सख्त अनुपालन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, गलत साइड से वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वाले तथा ओवर स्पीडिंग करने वालों के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए। मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों पर भी जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए ब्रेथ एनलाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग से शीघ्र पत्राचार करें। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.