ओवर स्पीडिंग और ड्रंक एंड ड्राइविंग पर सख्त हिदायत
चंदौली, जून 10 -- चंदौली। भारतमाला परियोजना के तहत सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और संभावित वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से मंगलवार को विशुनपुरा स्थित कैंप कार्यालय में बैठक हुई। इसमें परियोजना के उच्च अधिकारियों, कर्मचारियों, यातायात टीम और परियोजना में कार्यरत भारी वाहनों के चालकों ने भाग लिया। बैठक में हाल के दिनों में हो रही वाहन दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। साथ ही भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वाहन चालकों को कड़े निर्देश दिए गए। वहीं चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, वाहनों को गति सीमा में चलाने ओवरटेकिंग पर रोक लगाने की आदि के संबंध में सख्त हिदायत दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.