ओवर लोड बालू भरे ट्रक ने बैलगाड़ी में टक्कर मारी
बांदा, जून 23 -- कमासिन । ओवर लोड बालू भरे ट्रक ने बालगाड़ी मे टक्कर मार दिया। जिससे बैल घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना क्षेत्र के मुसीवा में विजय करण यादव ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर बैलगाड़ी में गोबर खाद लेकर खेत जा रहा था। दांदी की तरफ से ओवरलोड बालू लाद कर आ रहे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही बैलगाड़ी सड़क किनारे बिखर गई। बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.