सोनभद्र, मार्च 21 -- शक्तिनगर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार देर रात्रि ओवरलोड ट्रेलर ट्रक से भारी क्षमता वाली कोयले की चट्टान गिरने से चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। राजकिशन कालोनी निवासी 29 वर्षीय बाइक सवार अमित कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक से शक्तिनगर से घर जा रहा था। इसी बीच रेलवे क्रासिंग के पास ओवरटेक करने के दौरान ओवर लोड ट्रेलर से कोयले की एक भारी क्षमता वाली कोयले की चट्टा उसके ऊपर गिर गई, जिससे चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब चार घंटे तक जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.