जामताड़ा, जनवरी 28 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेवा गांव के पास मंगलवार को 12 पहिया कोयला लोडेड ट्रक संख्या (जेएच 10 डी डी 3255) अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और सीधे खेत में बिछी इंडियन ऑयल की गैस पाइपलाइन पर जा गिरी। इस हादसे में गैस पाइप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चितरा से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी। अचानक तेज रफ्तार में संतुलन बिगड़ने से ट्रक खेत में जा घुसी और वहां बिछी गैस पाइप पर पलट गई। गनीमत रही कि बड़ा विस्फोट या गैस रिसाव की बड़ी घटना नहीं हुई, वरना भारी जान-माल का नुकसान हो सकता था। बड़ा हादसा टला, इलाके में दहशत: हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गैस पाइप के क्षतिग्रस्त होने से संभावित गैस लीकेज का खतरा बना रहा। जिससे ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.