बिजनौर, मार्च 17 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग पर उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब एक ओवर लोड गन्ने से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत रही इसकी चपेट में कोई नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। नजीबाबाद- हरिद्वार रोड झंडा चौक पर ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलवा कर ट्रेक को वहां से सीधा कराया और मार्ग युचारू रूप से संचालित कराया। लोगो का कहना है कि ओवरलोड गन्ने के ट्रक लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। सड़कों पर दौड़ते हुए ओवर लोड वाहनो पर रोक लगाने के लिये प्रशासन को कदम उठाने चाहियें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...