संभल, सितम्बर 10 -- सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने बुधवार को ओवरलोड वाहनों और टेंपो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत सिंह के निर्देशन में प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिलेभर में सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 68 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई की गई, जबकि 29 वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने 15 ई-रिक्शा और टेंपो के पायदान भी हटवाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अभियान के दौरान जिले में कुल 443 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कुल 9,42,800...