रुडकी, मई 4 -- धनौरी, संवाददाता। एक वर्ष पहले बनाई गई दोनों गंगनहर के बीच की सड़क ओवरलोड ट्रैफिक के चलते बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां एक ही बारिश में सड़क के गड्ढे तालाब बन गए हैं। इससे राहगीरों को इस रूट से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क को पिछले वर्ष ही बनाया गया था। सड़क में बने बड़े बड़े गढ्ढे अब राहगीरों के लिए मुसीबत साबित होने लगे हैं। रोजाना कोई न कोई राहगीर इन गढ्डों के कारण चोटिल हो जाता है। बारिश के पानी की निकासी की भी कोई व्यवस्था इस रूट पर नहीं है। यह भी पढ़ें- मवइयां से नवापुरा की ओर से मुड़ते ही वाहन हिचकोले खाने लगते हैं। करीब 10 साल से नवापुरा-तिसरिया मार्ग बदहाल है। एक बारिश में ही सड़क तालाब में तब्दील हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...