संतकबीरनगर, फरवरी 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर में कताई मिल रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी दिख रही है। राजस्व टीम लगातार भूमि को चिन्हित व निशानदेही का कार्य कर रही है। हल्का लेखपाल व सेतु निगम की संयुक्त टीम ने ओवर ब्रिज निर्माण में आने वाली भूमि का खाका तैयार कर काश्तकारों को रूबरू कराया। सूती मिल चौराहे से कड़सहरा को जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले कताई मिल रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण होना है। इसे अमली जामा पहनाने के लिए राजस्व टीम व कार्य दायी संस्था सेतु निगम लगातार स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य शुरू कराने में जुटे हुए है। टीम ने हल्का लेखपाल अमित सिंह के नेतृत्व में ओवरब्रिज निर्माण में आने वाले काश्तकारों व भवन स्वामियों के भूमि की पैमाईश कर चिन्हित कर खाका तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.