सोनभद्र, मार्च 14 -- अनपरा,संवाददाता। चालू वित्त वर्ष में एनसीएल की बीना और ब्लॉक बी कोयला खदानें ओवरबर्डेन हटाने में बुरी तरह नाकाम साबित हुई है। 45 मिलियन क्यूबिकमीटर सालाना के टारगेट को लेकर चल रही बीना खदान फरवरी तक महज 28.80 एमसीएम(लक्ष्य का 70 प्रतिशत) ओबी हटा सकी है। ब्लॉक बी का हाल और अधिक खराब है। 33एमसीएम का लक्ष्य हासिल करने उतरी यह खदान फरवरी तक महज 9.28 एमसीएम (लक्ष्य का 30 प्रतिशत )ही ओवर बर्डेन हटा सकी है। जयंत कोल माइंस भी हालांकि फरवरी माह तक लक्ष्य से थोड़ा पीछे चल रही है। उसने 0.68 एमसीएम कम (लक्ष्य का 99 प्रतिशत )ओबी हटाया है लेकिन माना जा रहा है कि मार्च में यह कमी दूर करली जायेगी। शेष खदानों में दद्धीचुआ (लक्ष्य का 100.32 प्रतिशत),निगाही (लक्ष्य का 106 प्रतिशत),अमलोरी (लक्ष्य का 109 प्रतिशत)खड़िया लक्ष्य का 111 प्रति...