सोनभद्र, जून 16 -- अनपरा,संवाददाता। वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर विभिन्न परियोजनाओं एवं खदानों को सुरक्षा, संचालन उत्कृष्टता एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के लिए पुरस्कृत किया गया। ओवरऑल प्रतियोगिता में समूह 'ए' में खड़िया परियोजना प्रथम, दुधीचुआ द्वितीय तथा रिलायंस परियोजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह 'बी' में कृष्णशिला परियोजना प्रथम, झिंगुरदा परियोजना द्वितीय तथा ककरी परियोजना तृतीय स्थान पर रही। सर्वश्रेष्ठ झांकी श्रेणी में खड़िया को आईट्रिपलसी पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। निगाही को द्वितीय तथा ब्लॉक-बी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ स्टॉल श्रेणी में निगाही परियोजना ने प्रथम तथा खड़िया परियोजना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में प्रदर्शित सभी झाँकियों ने खदान सुरक्षा, जोखिम प्रबंधन तथा सुर...