जहानाबाद, अगस्त 4 -- रेलवे के हाई टेंशन तार काटने में लेदहा समेत अब तक चार पकड़ाये सभी हैं पूर्वी व मदारपुर ऊंटा के निवासी, उपकरण भी जब्त मदारपुर रेलवे गुमटी के समीप 30 मीटर तक हाई टेंशन वायर काटे जाने की हुई थी घटना जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना - गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन से सटे दक्षिण मदारपुर रेलवे गुमटी के समीप 09 जुलाई को तड़के करीब साढ़े तीन बजे भोर में अपराधियों के गिरोह के द्वारा डाउन लाइन के रेलवे ट्रैक पर ओवरहेड लार्ज स्पैन वायर ( 25 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार) काटे जाने के मास्टरमाइंड को आरपीएफ ने जहानाबाद शहर से गिरफ्तार किया। उसका नाम छोटू पासवान है जो शहर के पूर्वी ऊंटा मोहल्ले का निवासी है।

गिरफ्तारी की जानकारी इसके पूर्व उक्त मामले में आरपीएफ ने शहर के ही मदारपुर ऊंटा के निवासी कुख्यात लेदहा नामक एक आरोपित समेत त...