कुशीनगर, फरवरी 28 -- कुशीनगर। खड्डा ब्लाक के ग्राम विशुनपुरा बुर्जुग में जल जीवन मिशन के तहत बने ओवर हेड टैंक का ट्रॉयल होते ही पाइप फट गया। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लोगों को शुद्ध जल मुहैया कराने के उद्देश्य से खड्डा क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा बुर्जुग में जल जीवन मिशन के तहत ओवर हेड टैंक का निर्माण कराया गया है। इसके लिए गांव में पानी की पाइप बिछाई गई है। शुक्रवार की शाम ओवर हेड टैंक से पानी की सप्लाई शुरु हुई तो गांव के चौराहे के समीप पाइप फट गया, जिससे सडक पर बड़ा होल होकर पानी फव्वारा बनकर सड़क पर गिरने लगा। इसकी जानकारी होने पर पानी सप्लाई बंद किया गया। इसकी जानकारी होने ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गये। ठेकेदार पर घटिया पाइप लगाने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...