बाराबंकी, मई 21 -- रामसनेहीघाट। क्षेत्र में स्थापित 132 केवी के बिजली घर का एक ट्रांसफार्मर बुधवार की देर रात तेज धमाके के साथ फुंक गया। आग की पलटों से घिर ट्रांसफार्मर को देख कर स्थानीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लाइट काट कर कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाली के प्रयास शुरू हुए। करीब ढाई घंटे मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। रात करीब डेढ़ बजे फुंका ट्रांसफार्मर: भीषण गर्मी और बढ़ते ओवरलोड के बीच बुधवार देर रात स्थानीय 132केवी के विद्युत पावर स्टेशन में लगा करीब 28 वर्ष पुराने ट्रांसफार्मर में ओवरहीटिंग के चलते रात लगभग डेढ़ बजे अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे पा...