पीलीभीत, जनवरी 1 -- जहानाबाद। क्षेत्र में हाईवे पर मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। अगर सख्ती होती तो इस तरह से अनहोनी न होती। अधिकारियों को ओवरलोड और ओवरहाइर्ट वाहनों पर तत्काल सख्ती करनी चाहिए। ओवरहाईट वाहनों पर शिकंजा न कसे जाने के कारण 31 दिसंबर की रात में मानपुर निवासी 45 वर्षीय वेद प्रकाश पुत्र शोभाराम अपने ट्रैक्टर से खेत से जोताई कर कर घर वापस लौट रहा था। गांव के समीप फौजी ढाबा के पास पीलीभीत की और से आ रहे वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस टक्कर में वेद प्रकाश नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिवार वाले घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद ले गए फिर उसे रेफर कर दिया गया। बताया गया कि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में वेद प्रकाश ने दम तोड़ दिया था। इस तरह के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.