पीलीभीत, नवम्बर 29 -- पीलीभीत। गन्ना सीजन के दौरान ट्रकों में तय मानक से अधिक गन्ना वाहन लाद कर परिवहन कर रहे ट्रकों पर औचक छापामारी की गई। एआरटीओ समेत टीम ने 18 गन्ना वाहनों को ओवरहाईट में चालान किया। साथ ही कई वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवा कर चालकों की काउंसलिंग की। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और गन्ना वाहनों में ओवरहाइट एवं ओवरलोडिंग की मिल रही शिकायतों पर एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात विधि भूषण मौर्य, जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव एवं यातायात निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। ओवर हाइट में 18 वाहनों के खिलाफ चालान किया गया। इसके अलावा पीलीभीत बरेली मार्ग से एक वाहन गन्ना परिवहन करते हुए पाया गया जिसकी टैक्स एवं फिटनेस वैधता समाप्त हो गई थी। इसे सीज किया गया। एक अन्य फिटनेस एवं ट...