ओवरलोड से बिजलीघर की मशीन में धमाका, कई क्षेत्रों की बिजली गुल
बागपत, जून 19 -- बड़ौत। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते विद्युत भार के बीच शुक्रवार को बड़ौत के कोताना रोड स्थित बिजलीघर की मशीन में अचानक हुए धमाके से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि अत्यधिक ओवरलोड के चलते फीडर नंबर-4 से जुड़े केबल बक्शे में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे बिजलीघर की मशीनरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद मशीनरी में आग लग गई, जिससे कुछ समय के लिए बिजलीघर परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान बिजलीघर में मौजूद कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में दहशत का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- ओवरलोड के चलते बिजलीघर में धमाका, कई क्षेत्रों की आपूर्ति ठप धमाके और तकनीकी खराबी के कारण फीडर नंबर-4 ही नहीं सभी 6 फ़ीडर से जुड़े क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.