मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भीषण गर्मी के बीच सोमवार की रात शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। ओवरलोड के कारण ट्रांसफॉर्मर और फ्यूज उड़ने से सिकंदरपुर, बालूघाट, आश्रमघाट, अखाड़ाघाट बांध, जीडी मदर स्कूल क्षेत्र, कृष्णा टॉकीज, एफसीआई गोदाम तथा हरिसभा चौक समेत कई मोहल्लों में करीब 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लगभग 50 हजार की आबादी को उमस और गर्मी के बीच अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। यह भी पढ़ें- ओवरलोड से ट्रांसफॉर्मर और फ्यूज उड़े, चार घंटे बिजली गुलबिजली गुल होने का समय जानकारी के अनुसार, रात करीब 9.00 बजे विभिन्न इलाकों में अचानक बिजली गुल होने लगी। बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि अत्यधिक लोड बढ़ने के कारण लगातार फेज और फ्यूज उड़ रहे थे। एमआईटी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के बालूघाट, आश्रमघाट और एफसीआई गोदा...