औरैया, मई 19 -- फफूंद, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच केशमपुर विद्युत उपकेंद्र से फफूंद कस्बे और देहात क्षेत्र को मिलने वाली बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। असेनी-केशमपुर 33 केवी लाइन पर चपटा विद्युत स्टेशन का अतिरिक्त लोड पड़ने से लगातार फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। बीते 24 घंटे में लाइन के तार दो बार टूटने से कस्बे समेत करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। सोमवार रात और मंगलवार भोर में 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के बाद तार टूट गया, जिससे पांच से सात घंटे तक बिजली गुल रही। भीषण उमस और गर्मी के बीच अचानक आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- टास्क खबर- भीषण गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था, कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान बिजली न होने से घरों में पंखे, कूलर और पानी की मोट...