हरदोई, मार्च 19 -- हरदोई। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। निर्धारित सीमा से अधिक भार या ऊंचाई तक सामान लादकर चलने वाले ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ न केवल चालान किया जाएगा, बल्कि गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर उनका पंजीकरण भी निरस्त किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां आवश्यक साइन बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही हाईवे और प्रमुख मार्गों के किनारे उगी झाड़ियों की एक सप्ताह के भीतर सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि वाहन चालकों को बेहतर दृश्य मिल सके और हादसों में कमी आए।ई-रिक्शा चालकों पर भी सख्...