औरैया, अप्रैल 11 -- अजीतमल, संवाददाता। जिला प्रशासन और पुलिस ने ओवरलोडिंग व अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए हाईवे टोल प्लाजा के पास संयुक्त अभियान चलाया। एसडीएम, एआरटीओ, खनन व राजस्व विभाग और क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार के नेतृत्व में देर रात तक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 16 ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया। वहीं एक ट्रक चालक और उसके हेल्पर को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाया गया। कार्रवाई के दौरान एक ट्रक चालक ने भागने की कोशिश में टोल प्लाजा पर खड़ी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ओवरलोडिंग व अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...