रामपुर, अप्रैल 6 -- मसवासी। चौकी क्षेत्र में मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग चौराहे पर स्थित खनन चेकपोस्ट पर रविवार को बालू से लदे ओवरलोड वाहन रोकने एवं तौल कराने को लेकर राजस्व कर्मी और वाहन चालक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान हंगामा इतना बढ़ गया ओर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, राजस्व कर्मी मसवासी चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बालू से लदे एक ओवरलोड वाहन को रोकने का प्रयास किया। तब टनकपुर भोट निवासी वाहन चालक जाफर, रामपुर के थाना गंज के मोहल्ला घेर कलंदर खां निवासी गुलफान और फरजंद अली से उनकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच विवाद की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीनों आरोप...