सोनभद्र, अप्रैल 7 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में खनन प्रवर्तन के दौरान सोमवार की शाम को ओवरलोड वाहन पकड़ने पर टीम के साथ गाली-गलौज, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। प्राविधिक सहायक (भूतत्व) प्रभाकर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो नामदज व समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए तहरीर में प्रभाकर सिंह ने बताया गया कि छह अप्रैल की शाम लोढ़ी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मोरम से भरी ओवरलोड ट्रक को रोका गया। इसी दौरान वाहन मालिक दिनेश पांडेय, सुरेश गुप्ता व अन्य लोग मौके पर पहुंचकर वाहन छोड़ने का दबाव बनाने लगे और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। कुछ देर बाद अन्य लोगों के साथ दो गाड़ियों से पहुंचकर उन्होंने फिर हंगामा किया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.