बहराइच, जून 8 -- चर्दा । क्षेत्र की सड़क पर ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है। गुरुवार शाम एक भारी भरकम ओवरलोड वाहन सड़क के बीचों-बीच गुजरता नजर आया, जिससे सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। वाहन पर क्षमता से अधिक सामान लदा होने के कारण अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...