रुडकी, अप्रैल 25 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बे के मुख्य मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की बढ़ती आवाजाही से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आए दिन लगने वाले लंबे जाम के कारण स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर गन्ने की खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और बड़े ट्रक लगातार गुजर रहे हैं, जिससे सड़क संकरी पड़ गई है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि दो बड़े वाहन आमने-सामने आ जाते हैं और निकलने में काफी समय लग जाता है। एक ओर से ओवरलोड ट्रैक्टर और दूसरी ओर से आ रहे टाटा ट्रक के बीच बहुत कम जगह बचती है, जिससे पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहनों के लिए खतरा बढ़ जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...