मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 30 -- बुढ़ाना। कस्बे के बड़ौत रोड पर करण फार्म हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक के दौरान कस्बे में गन्ने के ट्रकों और ट्रालों से लगने वाले जाम की समस्या के समाधान को लेकर चिंतन किया। समस्या के स्थाई समाधान को बाईपास के निर्माण एवं अस्थाई समाधान के लिए ओवरलोड वाहनों का कस्बे से निकलने का समय देर शाम से सुबह तक रखने की बात कही गई। इन मांगों के लिए संबंधित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक ब्रजपाल सहरावत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, मोनू ठाकुर, मुकेश उकावली, हिमांशु संगल, भारत ठाकुर, कुलदीप बागड़ी, तेजेंद्र, अनु तरार, सोनू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.