फतेहपुर, जनवरी 5 -- फतेहपुर। लंबे समय ओवर लोडिंग के मामले में एआरटीओ कार्यालय की छवि लगातार धूमिल होती जा रही है। पूर्व में एसटीएफ द्वारा की जाने वाली रिपोर्ट के बाद जिले में तैनात रहे पीटीओ सहित एआरटीओ प्रशासन के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही होने के बाद सोमवार को नए एआरटीओ ने चार्ज संभाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी दशा में ओवरलोड वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जिससे विभाग की खराब छवि को सही किया जा सके। प्रयागराज में आरआई के पद रहे उसके बाद आजमगढ में पोस्टिंग हुई वहां से प्रमोशन पाकर एआरटीओ पद पर पहली तैनाती जिले में एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा की गई है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधीनस्थों को निष्पक्ष तरीके से काम किए जाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि शासन व मुख्यालय के निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएग...