उरई, जून 4 -- उरई। संवाददाता ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीलू गौतम के नेतृत्व में लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मांग की गई कि कस्बा एट के मुख्य बाजार मार्ग से ओवरलोड वाहनों का आवागमन बंद कराया जाए। जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके तथा आम लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि भारी और ओवरलोड वाहन बाजार क्षेत्र से गुजरने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और राहगीरों व दुकानदारों की सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता है। इस दौरान विनय कुमार पाल शीलू गौतम, शिवप्रताप तोमर, ऋषभ पटैरिया, अनिल कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रात में बिना रोक-टोक दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, ग्रामीणों में उबाल यह भी पढ़ें- लखीसराय: रेलवे पुल में फंसा ओव...