रुडकी, फरवरी 7 -- सोहलपुर-कलियर मार्ग से खनन सामग्री और मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपरों के दिन-रात अनियंत्रित आवाजाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। नगर पंचायत के सभासद और स्थानीय लोगों ने पुलिस को से इन पर रोक लगाने व इनका रूट बदलने की मांग की है। शनिवार को नगर पंचायत के सभासद और क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर पुलिस को एक ज्ञापन सौंपते हुए कलियर-सोहलपुर मार्ग से दिन-रात गुजर रहे खनन व मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए डंपरों को नए पुल पर रोककर विरोध भी दर्ज कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिट्टी से भरे डंपरों की लगातार आवाजाही से पूरे इलाके में जबरदस्त धूल उड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...