औरैया, अप्रैल 23 -- बिधूना, संवाददाता। ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान कुल 12 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि कई वाहनों को सीज कर थानों में खड़ा कराया गया। उप जिलाधिकारी गरिमा सोनकिया, पुलिस उपाधीक्षक पुनीत मिश्रा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा, थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह व थाना बेला के इंस्पेक्टर गंगादास गौतम के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम ने थाना बेला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान विभिन्न अभियोगों में 8 वाहनों को सीज कर 3.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं थाना कुदरकोट क्षेत्र में भूसे से भरी एक गाड़ी का चालान कर 31 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.