प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- परविहन विभाग की ओर से मंगलवार को ओवरलोड और अधूरे अभिलेख वाले वाहनों की अभियान के तहत चेकिंग की गई। भोर में चार बजे से अपराह्न दो बजे तक एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चले अभियान में अलग अलग रोड से गुजर रहे नौ ओवरलोड ट्रक सीज कर पुलिस के सुपुर्द किए गए। मंगलवार भोर में चार बजे कोहंडौर बाजार पहुंचे एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने बालू लादकर आ रहे ट्रक और डंपर रोककर चेक करना शुरू किया। चार दर्जन से अधिक ट्रकों की जांच करने पर पांच ट्रकों पर ओवरलोड बालू लदा मिला। उन्होंने पांचों ट्रक सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- मठिया चौक पर सघन वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघन पर वसूला गया जुर्माना इसके बाद टीम के साथ पट्टी बाईपास पहुंचे एआरटीओ ने दर्जनभर बालू लदे ट्रक रोके और चेकिंग की। यहां दो ट्रकों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.