हमीरपुर, फरवरी 3 -- भरुआ सुमेरपुर। ओवरलोड पर प्रशासन का शिकंजा कसते ही वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कार्यवाही के लिए प्रशासन के हाईवे में उतरते ही सैकड़ों ओवरलोड ट्रक बीच रास्ते से वापस लौटकर बांदा मार्ग सहित अन्य मार्ग में जा घुसे। यह नजारा कस्बे में दोपहर को कैमरे में कैद किया गया। मुख्यमंत्री ने ओवरलोड पर कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री की फटकार के बाद सोमवार को प्रशासन ओवरलोड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के लिए दोपहर को हाईवे में उतर आया। प्रशासन के हाईवे में आते ही लोकेटरों ने सूचना ओवरलोड वाहनों के सिंडिकेट को दी। सूचना मिलते ही ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। मौरंग-गिट्टी लादकर कानपुर-लखनऊ आदि जगहों को जा रहे हैं ट्रक डंपर हाईवे में कुंडौरा, नरायणपुर से वापस होकर कस्बे के देवगांव मार्ग, बांदा मार्ग, सौंखर मार्ग एवं फैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.