कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में रात के समय अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ देर रात पुलिस सड़कों पर उतरी। इसमे ओवरलोडिंग में करीब 20 वाहनों के चालान किये गए,जबकि सीटबेल्ट, हेलमेट व अन्य नियमों के उल्लंघन में 196 अन्य चालान हुए।एसपी के निर्देश पर सीओ ट्रैफिक राजीव सिरोही व टीआई विवेक यादव की टीमें देर रात सड़क पर अभियान चलाने निकली। इसमे ओवरलोड ट्रकों और डंपरों पर कार्रवाई शुरू हुई। कानपुर-झांसी हाइवे पर ओवरलोड वाहनों को चेकिंग की भनक लगी तो तमाम वाहन ढाबों पर ही खड़े हो गए। इसके बाद भी पुलिस ने ओवरलोडिंग में करीब 20 ट्रक और डंपरों के चालान काटे। वहीं सहालग का सीजन होने के कारण पुलिस अलग अलग हिस्सों में वाहनों की जांच के लिए निकली थी। इसमे बिना हेलमेट,सीट बेल्ट, ड्रंक एंड ड्राइव के साथ ही अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले क...