लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- नगर का सबसे व्यस्ततम इलाका कहा जाने वाला कमल टॉकीज चौराहा इन दिनों अव्यवस्था और असुरक्षा का पर्याय बन चुका है। गन्ने से लदे ओवरलोडेड ट्रक यहाँ की सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने आम जनता के जीवन को संकट में डाल दिया है। सड़कों पर ट्रकों की लंबी कतारें और ऊपर तक ठसाठस भरा गन्ना न केवल सड़कों को घेर रहा है, बल्कि घंटों लगने वाले ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण भी बन रहा है। हालत इतनी नाजुक है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी हों या स्कूल जाने वाले बच्चे, हर कोई इस ट्रैफिक के जंजाल में फंसकर अपना समय बर्बाद करने को मजबूर है। ट्रकों में क्षमता से कई गुना अधिक गन्ना लाद कर चीनी मिल पहुंचाया जा रहा है। ऊँचाई इतनी ज्यादा है कि ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनें कभी भी बड़े हादसे का सबब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.