बदायूं, मई 23 -- ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बरेली, बदायूं, रामपुर बॉर्डर पर संयुक्त चेकिंग के दौरान आंवला के समीप बरेली पीटीओ विनय कुमार मिश्रा की गाड़ी में एक डंपर चालक ने टक्कर मार दी और बदायूं की ओर भाग निकला। इस घटना में पीटीओ बाल-बाल बच गये, जबकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद भागते डंपर का पीछा करने पर चालक ने पुलिस वाहन को साइड मारने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- बरेली एवं बदायूं के परिवहन अफ़सरों की टीम अलग-अलग स चेक कर रही थी वाहनपुलिस की कार्रवाई रेहड़िया चौकी पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया। चालक ने बैरिकेडिंग में टक्कर मार दी और उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना में पुलिसकर्मी और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। चालक डंपर को कस्बा सैदपुर से बगरैन-...