कन्नौज, अप्रैल 20 -- कन्नौज। ठठिया क्षेत्र में ओवरलोड मौरंग से लदे ट्रक और डंपरों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में ठठिया थाना पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान चलाकर दो डंपरों को पकड़ा, जिनमें से एक पर खनन विभाग ने भारी जुर्माना लगाया। ठठिया थाना क्षेत्र की सुर्सी चौकी इलाके में बीती रात करीब एक बजे थाना प्रभारी संजीव कुमार टीम के साथ वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर देहात की ओर से कन्नौज सीमा में प्रवेश कर रहे डंपरों को रोककर चेकिंग की गई। जांच में दो डंपर ओवरलोड मौरंग से लदे पाए गए। यह भी पढ़ें- अवैध कोयला लदे दो ट्रकों समेत आठ वाहन जब्त पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले आई और खनन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे खनन इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने दस्तावेजों की जांच की, जिसमें एक डंपर के कागजात अधूर...