रामपुर, मार्च 1 -- समोदिया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनपुरा शाहदरा के पास शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। अधिक मात्रा में बालू लदी एक बैलगाड़ी का संतुलन बिगड़ने से एक बैल जुए के नीचे दब गया और नदी के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उप-निरीक्षक आदर्श कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार की दोपहर पुलिस टीम के साथ धनपुरा शाहदरा क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान कोसी नदी क्षेत्र के पास भीड़ जमा दिखी। मौके पर जाकर देखा तो एक बैलगाड़ी पर क्षमता से अधिक बालू रेता लदा हुआ था। अधिक वजन के कारण गाड़ी का एक बैल जुए के नीचे दब गया था और पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरा बैल जीवित पाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि बैलगाड़ी चालक भूरा पुत्र अब्दुल रहीम, निवासी ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.