आरा, जून 24 -- -खनन विभाग की टीम ने कोईलवर और बड़हरा थाना इलाकों में की कार्रवाई आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में बालू के अवैध धंधे के खिलाफ खनन विभाग की टीम ने बुधवार को कोईलवर और बड़हरा थाना इलाकों में कार्रवाई की है। कोईलवर इलाके में ओवरलोड बालू लदे एक ट्रक-ट्रेलर को जब्त किया गया है। यह भी पढ़ें- ओवरलोड बालू लदा ट्रक और बिना चालान के ट्रैक्टर जब्तबड़हरा थाना इलाका जबकि, बड़हरा थाना इलाके में बिना चालान बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। खनन पदाधिकारी ने बताया कि खनन विभाग की टीम बालू के अवैध धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोईलवर इलाके में ओवरलोड बालू लदे एक ट्रेलर को जब्त किया गया है। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विभाग की ओर से करीब आठ लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। इसके अलावा संबंधित बालू घाट संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी।...