मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- सरैया, हिसं। सरैया थाना क्षेत्र के अंबारा-लालगंज मुख्य मार्ग पर मड़वापाकर गांव के पास मंगलवार को एक ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान गांव के ही जटहू राय के पुत्र संदीप कुमार (22) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बिना नंबर के बालू लदे ट्रैक्टर ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल संदीप को सीएचसी सरैया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि परिजन शहर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।उधर, घटना की सूचना मिलते ही सरैया पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उसे ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.