ओवरलोड बालू ट्रक पलटा, दो खंभे टूटे, बिजली चार घंटे रही गुल
कन्नौज, जून 24 -- गुगरापुर। जलेसर घाट से बालू ढो रहे ओवरलोड वाहनों की रफ्तार बुधवार को फिर भारी पड़ गई। संयोगिता मार्ग पर लालपुर गांव के पास बालू से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बिजली विभाग के दो खंभे टूट गए और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे गुगरापुर समेत आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही। हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। जलेसर घाट से गोसाईंदासपुर की ओर जा रहा ट्रक मोड़ पर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से बिजली के खंभे धराशायी हो गए और तार जमीन पर बिखर गए। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था。 यह भी पढ़ें- नाका में बिजली खंभे पर भड़की भीषण आग, मची भगदड़, हंगामा दुर्घटना की जानकारी दुर्घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.