ओवरलोड नाव से सफर में आपाधापी, धूप में घाटों पर नौका का इंतजार
भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद जिले में गंगा के पांच घाटों पर अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। नौकाओं में पैर रखने की जगह नहीं है, फिर भी नाव पर चढ़ने की दिनभर मारामारी होती रहती है। नवगछिया आने-जाने के लिए बाबूपुर, बरारी, जाह्नवी, तीनटंगा एवं कहलगांव से नाव सेवा पिछले चार दिनों से जारी है। प्रतिदिन करीब 50-60 हजार लोग विभिन्न नावों और स्टीमर से आर-पार हो रहे हैं। कटिहार-पूर्णिया जाने वाले कहलगांव से तीनटंगा के बीच चल रहे नावों के सहारे आर-पार हो रहे हैं तो खगड़िया व कोसी प्रमंडल के सहरसा, मधेपुरा, सुपौल आदि जिलों की ओर जाने वाले लोग सुल्तानगंज में नाव से आरपार हो रहे हैं। ओवरलोडिंग पर रोक के लिए डीएम स्वयं गुरुवार को कई नाविकों को चेताया तो हालात कुछ सुधरे। पढ़िए हिन्दुस्तान के पांच रिपोर्टरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.