ओवरलोड नाव संचालन पर पुलिस की सख्ती, लगा पहरा
फतेहपुर, अप्रैल 13 -- फतेहपुर। मझिगवां यमुना घाट पर ओवरलोड नाव संचालन को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में सोमवार को नाव पर 'सौ-सौ जान प्रशासन अनजान' शीर्षक से प्रकाशित खबर का असर हुआ है। खबर छपने के बाद किशनपुर थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घाट का निरीक्षण किया और ओवरलोड नाव संचालन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लोगों को भी हिदायत दी गई। थाना प्रभारी किशनपुर सत्यदेव गौतम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यमुना नदी दो धाराओं में बंटी हुई है। फतेहपुर की ओर पानी की गहराई महज एक से तीन फीट तक थी, जबकि बीच में करीब 500 मीटर का रेतीला हिस्सा पड़ा है। यह भी पढ़ें- लाइफ जैकेट पहनकर गंगा में दौड़ाई नाव इसके बाद बांदा की तरफ मुख्य धारा से नाव संचालन किया जा रहा था। पुलिस टीम ने घाट पर मौजूद लोगों को सख्त निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.